-
नई इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा व्यवस्था से सुप्रीम कोर्ट के वकील नाराज़
सुप्रीम कोर्ट की इमारत में 10 नवम्बर से सुरक्षा के लिहाज से नई व्यवस्था की गई है। अब वहां सिर्फ इलेक्ट्रानिक एंट्री कार्ड व फोटो पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। यही नहीं, हर कोने पर नजर रखने के लिए 140 क्लोज सर्किट कैमरों की नजर हर आने-जाने वाले पर होगी। मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन ने मंगलवार को इस व्यवस्था का उद्घाटन किया।अब सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश के अधिकार के लिए वकीलों को लड़ाई लड़नी पड़ रही है। बार काउंसिल से जारी परिचय पत्र दिखाने पर वकीलों को प्रवेश दिए जाने की मांग ठुकराए जाने पर वकील नाराज हो गए हैं। नाराज वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश के सामने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए जरूरी इलेक्ट्रानिक एंट्री कार्ड या प्राक्जिमिटी कार्ड जिनके पास नहीं होगा उन्हें रिसेप्शन पर अपना फोटो परिचय पत्र दिखा कर एंट्री पास लेना होगा। वकील इस नियम का विरोध कर रहे हैं।उनका कहना है कि इलेक्ट्रानिक एंट्री कार्ड सिर्फ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों को ही जारी किए जा रहे हैं। जो वकील एसोसिएशन का सदस्य नहीं है उसे कार्ड नहीं मिलेगा और प्रवेश पाने के लिए उसे पास बनवाना पड़ेगा। वकीलों का कहना है कि कानून के मुताबिक बार काउंसिल में पंजीकृत होने के बाद वे देश की किसी भी अदालत में पैरवी कर सकते हैं लेकिन इस नियम से उनके इस अधिकार पर रोक लग रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)






0 ने गवाही दी: