-
केरल हाईकोर्ट के जज का इस्तीफा
केरल हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. गिरी ने निजी कारणों से 2 नवम्बर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।न्यायमूर्ति गिरी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भेजा है। केरल हाईकोर्ट में यह अपने तरह का पहला मामला है जब किसी न्यायाधीश ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया हो। खबरों के मुताबिक न्यायमूर्ति गिरी ने बाद में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसआर बन्नूरमथ से मुलाकात की और उन्हें अपने निर्णय से अवगत कराया। इस संबंध में मीडिया को न्यायमूर्ति गिरी ने कहा कि मैंने एक व्यक्तिगत निर्णय किया है। इसका किन्हीं बाह्य कारणों से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के रूप में अपने कामकाज की अच्छी स्मृतियां मेरे मन में है। मुझे कोई शिकायत नहीं है।
न्यायमूर्ति गिरी ने कहा कि वह अपने भविष्य की योजनाओं पर अगले 10 से 15 दिनों में निर्णय करेंगे जब राष्ट्रपति उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेंगी। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया जाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





0 ने गवाही दी: