आइए मुकद्दमे तलाशें

  • वकीलों के दो गुट आपस में भिड़े: सीआरपीएफ की दो कंपनियां और अन्य पुलिसबल तैनात

    दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में नवनिर्मित 480 चेंबरों के आवंटन के लिए आवेदन पत्र जमा कराने के अंतिम दिन वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इससे पहले कि नौबत मारपीट या हिंसक वारदात तक पहुंचती, जिला जज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मौके पर सीपी रिजर्व फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों को बुलवा लिया। चेंबर आवंटन प्रक्रिया के तहत चेंबर पात्रता आवेदन फार्म जमा कराने का 7 नवम्बर को अंतिम दिन था। सभी वकील अपने फार्म जमा कराने के लिए तीसरी मंजिल पर बने कोर्ट प्रशासन के कार्यालय में पहुंच गए। युवा वकीलों ने वरिष्ठ वकीलों को कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया।


    इस बात को लेकर कुछ ही देर में वहां पर वकीलों के बीच कहासुनी एवं हंगामा होने लगा। कुछ वकीलों ने वहां पर नारेबाजी भी कर दी। जिला जज ने सभी वकीलों को बातचीत के लिए बुलाया। जिला जज ने सभी वकीलों का पक्ष जानने के बाद कहा कि जो वकील दो वकीलों को एक चेंबर प्रक्रिया का समर्थन करता है, वह उस आधार पर अपना आवेदन पत्र अपनी पसंद के तीन वकीलों के नाम के साथ जमा कराए। जो वकील एक वकील एक चेंबर प्रक्रिया चाहते हैं, वे अपने पत्र के साथ उसी आधार पर अपना आवेदन पत्र जमा कराए। उन्होंने कहा कि दोनों ही मतों वाले वकीलों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और बाद में इस पर विचार किया जाएगा कि चेंबरों का आवंटन किस प्रक्रिया के तहत किया जाए।

    जिला जज ने पुलिस के आला अधिकारियों को तुरंत वहां पर उचित मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा। कड़कड़डूमा कोर्ट में तुरंत एक सीपी रिजर्व फोर्स, सीआरपीएफ की दो कंपनियां और अन्य पुलिसबल की तैनाती कर दी गई।

0 ने गवाही दी:

अदालत के मुरीद

सुप्रीम कोर्ट पर एक वीडियो

भरोसा

कैसे कैसे मुकद्दमे

न्याय यहाँ भी मिलता है