राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना किसी पूर्व सूचना दिए जाम लगाएंगे वकील
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर राज्य स्तरीय संघर्ष समिति में लिए गए निर्णय के मद्देनजर बीकानेर सहित कोटा व अजमेर संभाग के वकील 10 नवम्बर को जयपुर कूच करेंगे। आंदोलन कर रहे सभी अधिवक्ता जयपुर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रदर्शन कर अपनी मांग रखेंगे। इसी दौरान बीकानेर संभाग के अधिवक्ता अलग-अलग टोलियां बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना किसी पूर्व सूचना दिए जाम लगाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने का निर्णय 3 नवम्बर को नए न्यायालय परिसर में हुई संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया।
संभागीय संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा कि हाईकोर्ट का विकेन्द्रीकरण समय की मांग है और केन्द्र व राज्य सरकार इस मसले पर जल्द फैसला ले। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना था कि आंदोलन के तहत आगामी समय में भी बीकानेर आने वाले सरकार के हर मंत्री का घेराव किया जाएगा।
वकील अपनी मांग पर अड़ गए हैं। राज्य सरकार को निर्णय तो करना होगा। वकील इस बार वास्तव में बलिदान कर रहे हैं।