आइए मुकद्दमे तलाशें

  • नारायण दत्त तिवारी का बेटा होने का दावा खारिज

    खुद को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी का बेटा बताने वाले युवक रोहित शेखर का दावा कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रोहित ने कोर्ट में याचिका दायर कर स्वयं को तिवारी का जैविक बेटा होने का दावा किया था और इसकी पुष्टि के लिए कोर्ट से उसका डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की थी। रोहित शेखर पूर्व केंद्रीय मंत्री शेरसिंह के नाती हैं और उनका दावा है कि तिवारी के उनकी मां उज्वला सिंह से संबंध रहे हैं और वह तिवारी की संतान हैं। रोहित शेखर के इस दावे से काफी हलचल मची थी।

    रोहित शेखर ने तिवारी को डीएनए टेस्ट की चुनौती दी थी। इस बारे में एनडी तिवारी की तरफ से कहा गया था कि कानून में ऎसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके चलते उन्हें डीएनए टेस्ट के लिए बाध्य किया जा सके। इसके बाद ही रोहित शेखर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट में दिए बयान में रोहित शेखर की मां उज्वला सिंह ने भी स्वीकार किया था कि एनडी तिवारी ही रोहित के जैविक पिता हैं।

3 ने गवाही दी:

  1. डीएनए टेस्ट डर्टी लिनेन धोने की वाशिंग मशीन! :)

  1. "…कानून में ऎसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके चलते उन्हें डीएनए टेस्ट के लिए बाध्य किया जा सके…"

    किसी ने कहा था कि कानून न्याय के लिये बना है? पता नहीं कौन पागल था? कोई ये भी कह गया है "नैतिकता" भी एक बात होती है, पता नहीं कौन था वो मूर्ख?

अदालत के मुरीद

सुप्रीम कोर्ट पर एक वीडियो

भरोसा

कैसे कैसे मुकद्दमे

न्याय यहाँ भी मिलता है