-
दिल्ली में जज को वकीलों ने पीट डाला
भारतीय न्याय व्यवस्था के एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में 8 जुलाई की दोपहर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में जज की एक टिप्पणी से नाराज़ वकीलों ने जज को ही सर-ए-आम कोर्ट में पीट डाला। यह घटना रोहिणी के कोर्ट नंबर 314 में हुई। बताया जाता है कि जज की टिप्पणी से वकील नाराज थे। बताया जा रहा है कि शुरुआत में कोर्टम रूम में मौजूद 2-3 वकीलों ने नारेबाज़ी की और जज से धक्कामुक्की की। पुलिस जज को मेडिकल के लिए ले गई है। हालांकि, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी इस घटना से इनकार किया है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इस समाचार को यहाँ पढ़ा जा सकता है
2 ने गवाही दी:
-
खेदजनक घटना। समझ नहीं आता, न्याय देनेवाले और उसके पैरोकार, मानसिक रूप से इतने दिवालिया होते जा रहे हैं, कि आम आदमी न्याय के लिए किस पर भरोसा करे।
2000 लेखों के लिए आपको हार्दिक बधाई। आपकी निरंतरता आश्चर्यजनक है।





आप ने स्पेशल रिपोर्ट के लिए अवकाश तोड़ा।
यह बहुत बुरी खबर है। अब न्याय व्यवस्था की हालत यह है कि यह भी होने लगा। होना तो यह चाहिए था कि वकीलों और जजों को मिल कर सरकारों के विरुद्ध खड़ा होना चाहिए। न्याय व्यवस्था की दुर्दशा के लिए वे जिम्मेदार हैं। आपस मे लड़ कर तो ये खुद का और न्यायव्यवस्था का ही नुकसान कर रहे हैं। सरकारें मजे ले रही है।